한국어 English 中文简体 Deutsch Español हिन्दी Tiếng Việt Português Русский ログイン加入

ログイン

ようこそ

神様の教会世界福音宣教協会ウェブサイトをご訪問くださり、ありがとうございます。 このウェブサイトは、聖徒だけが接続できます。
ログイン
WATV ID
パスワード

パスワードを忘れましたか? / 加入

विश्वविद्यालयों के छात्रों का स्वयंसेवा-दल ASEZ और युवा वयस्क कर्मचारियों का स्वयंसेवा-दल ASEZ WAO

  • | 韓国
  • 日付 | 2018年.8月.01日
न्यू यॉर्क में भले ही 1980 के दशक में लगातार गंभीर अपराध निरंतर घटित हो रहे थे, लेकिन अब अपराध शहर के रूप में याद नहीं किया जाता है, वह भित्तिचित्र हटाने की परियोजना के कारण था, जिससे न केवल राजमार्गों और गलियों में भित्तिचित्र कम हो गया लेकिन साथ ही 1990 के दशक में अपराध की दर भी 75 प्रतिशत कम हो गई।

चाहे एक मामूली बात है लेकिन जब सकारात्मक परिवर्तन जारी रहता है, तब वह अपेक्षा की तुलना में बेहतर परिणाम ला सकता है। विश्वविद्यालयों के छात्रों का स्वयंसेवा-दल ASEZ और युवा वयस्क कर्मचारियों का स्वयंसेवा-दल ASEZ WAO ने अपनी छुट्टियों के दौरान संसार की बहुत सी जगहों में स्वयंसेवा कार्य किया और अच्छे बदलाव भी लाए।

ⓒ 2018 WATV
विश्वविद्यालयों के छात्रों का स्वयंसेवा-दल ASEZ

ASEZ सदस्य अपनी छुट्टियों के दौरान स्थानीय विश्वविद्यालय छात्रों और नागरिकों से संवाद करने और वैश्विक समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संसार के बहुत से स्थानों का दौरा करते हैं। इस ग्रीष्म में, उन्होंने 36 टीमें बनाईं और 26 देशों में गए। एक अपराध निवारण आंदोलन 'कोई अपराध नहीं(No Crime Together),' जिसे उन्होंने नीदरलैंड, फिलीपींस, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका के गणराज्य, और अधिक जगहों में पहली बार शुरू किया, वह हमें आकर्षित करता है। यह माता के प्रेम के साथ अपराधहीन समुदायों का निर्माण करने के इरादे से और इस विचार के साथ शुरू हुआ कि एक व्यक्ति का बदलाव शहरों, देशों और दुनिया में बदलाव ला सकता है। विश्वविद्यालय छात्रों ने स्वयं सेमिनार और कार्यक्रम की तैयारी की। उन्होंने अनुरोध किया, "हर साल, कम से कम 5,60,000 लोग हिंसक तरीके से मारे जाते हैं। हर एक व्यक्ति की जागरूकता का बदलाव अपराधों को रोक सकता है और दुर्घटनाओं को कम कर सकता है।"

स्थानीय पुलिस अधिकारियों, सैनिकों, नगर पालिका प्रमुखों, सरकारी अधिकारियों और कानून प्रवर्तन का अध्ययन करनेवाले विश्वविद्यालय छात्रों ने सेमिनार का सक्रिय रूप से समर्थन किया। मंडलुओंग पुलिस प्रमुख मोइसेस ओ. वील्लासेरन जूनियर ने ASEZ सदस्यों को प्रोत्साहित किया, "आप मानवजाति के भविष्य की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कृपया अच्छा काम करना जारी रखिए।"

मलेशिया, मंगोलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, अमेरिका, मेक्सिको, चीली, भारत, यूक्रेन, और न्यूजीलैंड में सदस्यों ने स्थानीय संस्थानों के साथ मिलकर पर्यावरण के सुधार की सेवाएं कीं जैसे कि सड़क सफाई, प्लास्टिक कम करने का अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण सेमिनार, दीवारों पर चित्र बनाना और जंगली घासों को हटाना; और नर्सिंग होम और बाल कल्याण सुविधाओं का दौरा किया। ऐसी सेवाओं को एक बार की घटना के रूप में समाप्त न करने के लिए, सदस्यों ने विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत 31 कैंपस क्ल्ब स्थापित किए, जो प्रत्येक देश के छात्रों और प्रभारी लोगों के साथ काम करने में मदद करेंगे। ASEZ के प्रयासों को देखने के बाद, युक्रेन में कीव के तारास शेवछेनको राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंध संस्थानों के उपाध्यक्ष पेट्रो ओ बेन ने कहा, "आपकी गतिविधियां बहुत से लोगों का ध्यान और प्रोत्साहन के योग्य हैं। मुझे आशा है कि आपका उत्साह यूक्रेन में छात्रों के साथ साझा किया जाए।"

ⓒ 2018 WATV



ASEZ को ब्राजील के राष्ट्रपति महल में आमंत्रित किया गया

28 अगस्त को, ब्राजील के राष्ट्रीय स्वयंसेवा दिवस में राष्ट्रपति मिशेल टेमेर के निमंत्रण पर चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्रों ने ब्राजीलिया में स्थित ब्राजील के राष्ट्रपति महल का दौरा किया। इस कार्यक्रम पर सरकारी अधिकारियों समेत लगभग 500 लोग उपस्थित थे: राष्ट्रपति मिशेल टेमेर, राष्ट्रपति की पत्नी, प्रेसीडेंसी का चीफ ऑफ स्टाफ एलीसू पदिला, प्रेसीडेंसी का महासचिव रोनाल्डो फोन्सेका, शिक्षा मंत्री रॉसीली सोरेस, प्रेसीडेंसी के चीफ ऑफ स्टाफ का सलाहकार मार्था सेल्लियर, और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का समन्वयक और यूएनडीपी निकी फैबियानिक का प्रतिनिधि।

ASEZ विश्वविद्यालय छात्रों ने समारोह पर बुचैछूम(पारंपरिक कोरियाई फैन नृत्य) का प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति और राष्ट्रपति की पत्नी को उनके निमंत्रण की सराहना करते हुए, कोरिया की परंपरा और संस्कृति का परिचय करने के लिए उन्हें मोती से बने व्यवसाय नाम कार्ड बॉक्स, फैन और पापंपरिक तरीके से बने बैग भी प्रस्तुत किए।

राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने विश्वविद्यालय छात्रों की सक्रिय स्वयंसेवाओं के लिए और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान करने और ब्राजील के साथ साथ बहुत से देशों में सामुदायिक भावना जगाने के लिए अपनी कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त की। प्रेसीडेंसी के महासचिव रोनाल्डो फोन्सेका ने कहा, “यह पल जब आप हमारे साथ हैं, बहुमूल्य लगता है। स्वयंसेवा कार्य दूसरों को अपना प्रेम देना और देखभाल करना है। मैं ASEZ की हर गतिविधि का समर्थन करता हूं।"


ⓒ 2018 WATV
युवा वयस्क कर्मचारियों का स्वयंसेवा-दल ASEZ WAO

ASEZ WAO, युवा वयस्क कर्मचारियों का एक वैश्विक स्वयंसेवा-दल जो चर्च ऑफ गॉड में जाते हैं, माता के मन से पड़ोसियों और समुदायों की सेवा करने और पर्यावरण की रक्षा करने में अग्रणी बनता है। सदस्यों ने इस ग्रीष्म में पर्यावरण सफाई पर ध्यान केंद्रित किया। दुनिया भर में, जलवायु आपदाएं हो रही हैं; दुनिया के एक हिस्से में प्रचंड तूफान और बाढ़ हैं, जबकि दूसरी ओर लंबे समय के सूखे के कारण बड़ी आग लगती और नहरें सूख जाती हैं।

पर्यावरण प्रदूषण के कारण विभिन्न मंडल ग्लोबल वार्मिंग को असामान्य मौसम की स्थिति के कारण के रूप में इंगित करते हैं। यह देखते हुए कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हर किसी की जागरूकता और प्रयासों की आवश्यकता है, ASEZ WAO 19 देशों के 30 शहरों में गया और बड़े पैमाने पर सड़क सफाई की। प्रत्येक स्थान पर ASEZ WAO से 1,000 से अधिक सदस्यों ने इस तरह के प्रयासों में भाग लिया, जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा अच्छे से प्राप्त किया गया।

सार्वजनिक कार्यालयों द्वारा समर्थित होकर, सदस्यों ने पेरू, ताइवान, अमेरिका, बांग्लादेश, मंगोलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड में सामुदायिक अनुकूलित स्वयंसेवा कार्यों को आयोजित किया जैसे कि विज्ञापन-पर्चों को हटाना, दीवारों पर चित्र बनाना, वृक्षारोपण, जंगली घासों को हटाना, पार्क साफ करना, और एक प्राथमिक स्कूल के व्यायामशाला में पेंट लगाना। ASEZ WAO के परिश्रम का स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारण किया गया और संस्थानों द्वारा प्रशस्ति पत्रों से मान्यता दी गई।

सदस्यों ने जिन्होंने छुट्टियों में आराम करने के बजाय विदेश में स्वयंसेवा कार्यों का चयन किया, कहा कि उनकी छुट्टियां आराम करने की तुलना में काफी बेहतर थी। बहन ली सूल बी(सियोल, कोरिया से वेब डिजाइनर) ने मुस्कुराते हुए अमेरिका के सैन डिएगो में अपने समय के बारे में कहा, “सूर्य झुलसानेवाला था, लेकिन मैं स्थानीय सदस्यों को देखकर खुश थी जिन्होंने अपनी सराहना दिखाई। हम बदले में कुछ मांगे बिना स्वयंसेवा कार्य करते हैं। लेकिन मुझे उपलब्धि की भावना मिली है जिसकी गणना नहीं की जा सकती। यह एक महान प्रतिफल था। मैं खुश हूं कि मैंने अपनी ग्रीष्म की छुट्टियों को बर्बाद नहीं किया।" भाई जंग युन-सिक(ग्वांगजु, कोरिया से विनिर्माण कार्य में) ने चमकती आंखों से कहा, "समुदाय की सेवा करना हमारी छुट्टियों को बिताने का मार्ग था। भले ही यह विदेश में थोड़ी सी मदद थी, लेकिन मुझे तरोताजा और रिचार्ज महसूस हुआ।"

चर्च ऑफ गॉड के युवा वयस्कों का ग्रीष्म पहले से बहुत अधिक जोशीला था। ज्ञान, शक्ति और बाइबल की शिक्षाओं के आधार पर मानवजाति के लिए मसीह के प्रेम से लैस होकर, वे पर्यावरण, अपराध और आपदाओं जैसे हमारे विश्व के मामलों को हल करने के लिए संस्थानों, नगर पालिकाओं, और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ साझेदारी की स्थापना करेंगे और स्वयंसेवा गतिविधियां जारी रखेंगे।
教会紹介映像
CLOSE